{"_id":"5ef8c8628ebc3e431d5dc5ec","slug":"cousins-murdered-youth-in-controversy-over-bike-removal-balrampur-news-lko5281904121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक हटाने के विवाद में चचेरे भाईयों ने की युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक हटाने के विवाद में चचेरे भाईयों ने की युवक की हत्या
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिहरनगर गांव में शनिवार शाम बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाईयों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हरिहरनगर निवासी लाल मोहम्मद ने बताया कि शनिवार शाम उनका बेटा मुजम्मिल मिनी ट्रक लेकर घर आ रहा था। रास्ते में विपक्षी की बाइक खड़ी थी। बेटे ने बाइक हटाने को कहा था। वह लोग पुरानी रंजिश के चलते मुजम्मिल को मारने लगे। बगल बरामदे में मौजूद अच्छन अली (45) मुजम्मिल को बचाने दौड़े। विपक्षियों ने उन पर भी लाठी-डंडो व ईंट से हमला कर दिया। विपक्षी रिश्ते में अच्छन के चचेरे भाई लगते है।
गंभीर रूप से घायल अच्छन को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई। लाल मोहम्मद ने विपक्षियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नसीम, आजाद, वारिस अली, गामा, नौशाद, नसीम, इरफान व इरशाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।