फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cousin brother and sister died due to snake bite, chaos in the family

Balrampur News: सर्पदंश से ममेरे भाई-बहन की मौत, परिवार में कोहराम

Wed, 10 Sep 2025 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cousin brother and sister died due to snake bite, chaos in the family
फोटो-29-बलरामपुर के कोड़री गांव में घटना की छाबनीन करती पुलिस ।-स्रोत: ग्रामीण
ललिया। क्षेत्र के कोड़री गांव में मंगलवार रात सांप के डसने से शुभम (8) और शिवानी (12) की मौत हो गई। सांप करैत प्रजाति है, जो जहरीला बताया जा रहा है। दोनों बच्चों की असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चों के पिता लुधियाना में मजदूरी के लिए रहते हैं, सूचना मिलने पर वहां से आ रहे हैं।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के सिरसिया क्षेत्र के धन्नीडीह गांव निवासी ईंदल की पत्नी सुशीला तीन माह पूर्व अपने बेटे शुभम के साथ मायके कोड़री आई थीं। वे भाई रामशंकर गौतम के घर पर ही रह रही थीं। मंगलवार रात सुशीला, रामशंकर की पत्नी उर्मिला, बेटी शिवानी और अन्य परिजनों के साथ छत पर सोई हुई थीं। करीब ढाई बजे उर्मिला की नींद खुली तो देखा कि जहरीला करैत सांप शिवानी के गले में लिपटा हुआ है। शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। सांप को मार दिया गया, लेकिन तब तक उसने शुभम और शिवानी को डस लिया था।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें पहले स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां से गंभीर हालत में जिला मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन दिया गया लेकिन, शुभम ने बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे और शिवानी ने उसके बीस मिनट बाद दम तोड़ दिया। बच्चों के शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक शुभम के पिता ईंदल और शिवानी के पिता रामशंकर गौतम मजदूरी के लिए परदेस में रहते हैं। हादसे की खबर मिलते ही दोनों घर लौटने के लिए रवाना हो गए। परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और हर किसी की आंखें नम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने दी सांत्वना
घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार संतोष यादव और राजस्व निरीक्षक सुरेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि मृतक बच्चों के परिवारों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने भी घटना पर शोक जताया है। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है।

फोटो-29-बलरामपुर के कोड़री गांव में घटना की छाबनीन करती पुलिस ।-स्रोत: ग्रामीण

फोटो-29-बलरामपुर के कोड़री गांव में घटना की छाबनीन करती पुलिस ।-स्रोत: ग्रामीण

फोटो-29-बलरामपुर के कोड़री गांव में घटना की छाबनीन करती पुलिस ।-स्रोत: ग्रामीण

फोटो-29-बलरामपुर के कोड़री गांव में घटना की छाबनीन करती पुलिस ।-स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed