{"_id":"6a7a0e9e17f44e50c60abf09","slug":"court-clerk-found-dead-in-room-balrampur-news-c-99-1-slko1019-153030-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कमरे में मृत मिलीं अदालत की पेशकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कमरे में मृत मिलीं अदालत की पेशकार
Mon, 10 Aug 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो-25-अर्चना सिंह।-फाइल फोटो
बलरामपुर। सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी/सीएडब्ल्यू फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशकार के पद पर कार्यरत अर्चना सिंह सोमवार को धुसाह गांव स्थित किराये के कमरे में मृत मिलीं।
सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर दूध देने पहुंचे व्यक्ति ने इसकी जानकारी मकान मालिक अधिवक्ता ओंकार नाथ पांडेय को दी। उन्होंने न्यायालय परिसर पहुंचकर कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को घटना की जानकारी दी।
न्यायालय कर्मचारियों ने अर्चना के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और यूपी-112 को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। अंदर अर्चना अचेत अवस्था में मिलीं। पुलिस और अधिवक्ताओं ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवा बार संघ के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि अर्चना का विवाह बहराइच निवासी अजय सिंह से हुआ था। बाद में दोनों के संबंध ठीक नहीं रहे और उनका विवाह विच्छेद हो गया था। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। उनकी मां और बहन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। अर्चना की बेटी हरिद्वार में पढ़ाई कर रही हैं, इसलिए वह अभी नहीं आ सकी हैं।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात गिरजेश तिवारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।