फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Corona vaccination rehearsal

450 लोगों पर हुआ कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

Mon, 11 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination rehearsal
बलरामपुर। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए दूसरा ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) सोमवार को जिले के 12 अस्पतालों में किया गया। शासन की तरफ से चयनित इन अस्पतालों में 30 टीमों ने 450 लोगों पर कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन

डीएम व सीएमओ ने ड्राई रन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ड्राई रन के दौरान कुछ अस्पतालों में नेटवर्क बाधित होने के कारण पूर्वाभ्यास में समस्याएं भी झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जिले के संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला मेमोरियल चिकित्सालय व जिला महिला अस्पताल सहित तुलसीपुर, उतरौला, श्रीदत्तगंज, गैसड़ी, पचपेड़वा, रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग व शिवपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पीएचसी जोकहिया में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला मेमोरियल चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में ड्राई रन का निरीक्षण किया। कोरोना टीकाकरण के लिए तैयार किए गए वेटिंग रूम, वैक्सीनेशन रूम एवं ऑब्जरवेशन रूम में होने वाली प्रक्रियाओं का जायजा लेते हुए डीएम ने अधिकारियों को खामियों में सुधार करने का निर्देश दिया।
कहा कि टीकाकरण के दौरान अस्पताल में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाए। टीकाकरण स्थल पर लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। टीका लगाने के बाद संबंधित व्यक्ति को ऑब्जरवेशन रूम में कम से कम आधा घंटा रोका जाए और किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल इलाज किया जाए।
संयुक्त चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. नानक सरन व डॉ. कौशल की निगरानी में 15 लोगों पर कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। जिला मेमोरियल चिकित्सालय में सीएमएस डा. एके श्रीवास्तव ने ड्राई रन शुरु कराया। उन्होंने पूर्वाभ्यास के लिए आए लाभार्थियों को टीकाकरण का महत्व समझाते हुए टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. विनीता राय ने ड्राई रन शुरू कराते हुए कोरोना वैक्सीनेशन की सभी प्रक्रियाओं की निगरानी की। इसी तरह जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी नोडल अधिकारी एवं अधीक्षकों की निगरानी में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास सफलता पूर्वक कराया गया।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले के 12 अस्पतालों में 30 टीमें लगाई गई थीं। इन टीमों द्वारा 450 लोगों पर कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया है। टीकाकरण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन तो सफलता पूर्वक संपन्न हो गया लेकिन नेटवर्क की समस्या के चलते टीमों को समस्या भी झेलनी पड़ी। एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने बताया कि नेटवर्क बाधित होने के कारण शिवपुरा, तुलसीपुर गैसड़ी एवं पचपेड़वा में ड्राई रन के लिए पोर्टल नहीं खुल रहा था।

इन स्थानों पर समय से पोर्टल न खुलने के कारण ड्राई रन देर से शुरू कराया जा सका। नेटवर्क की समस्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में भी रही। सीएमएस डॉ. नानक सरन ने बताया कि नेटवर्क की समस्या के कारण टीम को ड्राई रन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed