{"_id":"67f0033a18065155480f1ceb","slug":"contract-workers-protested-by-staging-a-sit-in-in-hospitals-balrampur-news-c-99-1-brp1003-123649-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संविदा कर्मियों ने अस्पतालों में धरना देकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संविदा कर्मियों ने अस्पतालों में धरना देकर जताया विरोध
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में प्रदर्शन करते संविदा कर्मी।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। वेतन वृद्धि को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को अस्पतालों में कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर काम किया। ओपीडी के बाद अपनी मांगों के समर्थन में अस्पताल परिसर में धरने पर बैठकर नारेबाजी की।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर कर्मचारी विरोध जता रहे हैं। जिला मेमोरियल, महिला अस्पताल व संयुक्त जिला चिकित्सालय में कर्मियों ने काला फीता बांधकर काम किया। एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश विक्रम सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने सदर विधायक पल्टूराम व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र को मांगपत्र सौंपा। पत्र में पांच प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ दिलाए जाने तथा बेवजह कर्मचारियों का मानसिक शोषण बंद किए जाने की मांग की।
संघ के मंडल महामंत्री सूर्यमणि त्रिपाठी व गणेश चौरसिया ने बताया कि पांच अप्रैल तक संविदा कर्मचारी काला फीता बांधकर काम करेंगे। मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जिला मेमोरियल अस्पताल में डॉ. ऋषि श्रीवास्तव, डॉ. अजय पांडेय, फीजियोथेरेपिस्ट मोनिका अवस्थी, सोनू तिवारी व दिलीप कुमार ने ओपीडी खत्म होने के बाद विरोध जताया। इसी तरह संयुक्त जिला अस्पताल में गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय, डॉ. सहदेव, विनीता व अजय कुमार सहित तमाम कर्मचारियों ने विरोध जताया।