{"_id":"6654fdf456a3ae0dfa0a5a64","slug":"container-hits-suv-railway-section-engineer-dies-balrampur-news-c-99-1-slko1018-110065-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एसयूवी को कंटेनर ने मारी टक्कर, रेलवे के सेक्शन इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एसयूवी को कंटेनर ने मारी टक्कर, रेलवे के सेक्शन इंजीनियर की मौत
Tue, 28 May 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 28 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
संतोष कुमार श्रीवास्तव।
बलरामपुर। बौद्ध परिपथ पर कोतवाली देहात के बेलहा गांव के पास एक एसयूवी को कंटेनर ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें गोरखपुर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार श्रीवास्तव (40) की जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वाहन में बैठे एक्जीक्यूटिव इंजीनियर महेंद्र नाथ मिश्र को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है।
हादसा कोतवाली देहात के बौद्ध परिपथ स्थित सिसई बेनीजोत गांव के बीच सोमवार सुबह 11 बजे हुआ। एसयूवी में सवार फेज-एक ग्रीन सिटी गोरखपुर निवासी सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार श्रीवास्तव पुत्र रामलखन श्रीवास्तव सोमवार को रेलवे एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव नगर वसारतपुर गोरखपुर निवासी महेन्द्र नाथ मिश्र के साथ बहराइच जिला स्थित चिलवरिया जा रहे थे। वहां पर नई रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसका जायजा लेने दोनों अधिकारी चिलवरिया के लिए निकले थे।
एसयूवी किराए पर ले रखी थी, जिसे श्रीकांत यादव चला रहे थे। सिसई बेनीजोत गांव के बीच तेज रफ्तार कंटेनर ने एसयूवी को सामने से टक्कर मार दी। रेलवे के दोनों अधिकारी पिछली सीट पर बैठे थे। टक्कर से सेक्शन इंजीनियर संतोष श्रीवास्तव का सिर फट गया। आगे एयर बैग खुलने से चालक श्रीकांत यादव को खरोच तक नहीं आई। गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल संतोष श्रीवास्तव को मेमोरियल चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर मौके पर पलट गया, चालक शेरूपुर कलॉ पूरनपुर पीलीभीत निवासी शाजिद वाहन छोड़कर फरार हो गया। एसयूवी चालक भी मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने अधिकारियों को मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने घटना स्थल का जायजा लिया। रेलवे ठेकेदार विश्वनाथ वर्मा की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि परिजनों को हादसे की सूचना दे गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- इनसेट-- -- -
कंटेनर से नेपाल ले जाया जा रहा था केला
कंटेनर में केला लदा था जो मध्य प्रदेश से नेपाल भेजा गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। एसयूवी चालक का पता लगाया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं एक्जीक्यूटिव इंजीनियर महेन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि कंटेनर तेज रफ्तार में थी और हादसे के बाद वह पलट गई। उन्हें फिलहाल हल्की चोटें आईं और वे स्वस्थ्य हैं।