फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Consumers distressed by 21-hour power outage

Balrampur News: 21 घंटे बिजली कटौती से हलकान हुए उपभोक्ता

Wed, 26 Aug 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Consumers distressed by 21-hour power outage
ललिया। क्षेत्र के लक्ष्मणपुर फीडर से 21 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बुधवार पूरा दिन बिजली कटौती के कारण करीब 50 हजार उपभोक्ता परेशान हुए। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन




लक्ष्मणपुर फीडर से क्षेत्र के मथुरा बाजार, बनकसिया, बनहननपुरवा गोडवा, शेखपुर, मध्यानगर, पाकरेला, साधुपुरवा, जोधीपुरवा, पंडितपुरवा, निबा, जगतापुर, गंगापुर, गोकुली, कैली सेखनपुरवा, महाराजगंज और जमुनी सहित 30 गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। मंगलवार की रात नौ बजे तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हो गई है। रात में विभागीय कर्मियों ने मरम्मत नहीं किया। बुधवार को छुट्टी का दिन होने के कारण भी विभागीय कर्मियों ने लापरवाही की। ऐसे में बुधवार की शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उपभोक्ता तरुण कुमार शुक्ल, विपुल मिश्र, मोहन, रंजीत, सुभाष और रामशंकर ने बताया कि मथुरा बाजार सहित आसपास के गांवों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। 21 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण उपभोक्ताओं के साथ दुकानदारों को भी दिक्कत हुई। इलेक्ट्रिक व बिल्डिंग दुकानदार दिन भर बैठे रहे। जेई मो. तबरेज ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली कटौती हुई है। विद्युत कर्मी पेट्रोलिंग करके फाल्ट ढूंढ रहे हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed