फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Consulting engineers will prepare the estimate for the development work

Balrampur News: विकास कार्यों का स्टीमेट तैयार करेंगे कंसल्टिंग इंजीनियर

Sun, 03 Nov 2024 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
Consulting engineers will prepare the estimate for the development work
बलरामपुर। ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत होने वाले विकास कार्यों का एमबी (मापन पुस्तिका) व स्टीमेट (प्राक्कलन) अब कंसल्टिंग इंजीनियर ही तैयार करेंगे। इस संबंध में पंचायती राज निदेशक अटल कुमार राय ने विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों को गति देने के लिए शासन स्तर पर वर्ष 2022 में कंसल्टिंग इंजीनियरों की तैनाती की गई थी। जिले के नौ ब्लॉकों में 22 इंजीनियर कार्यरत हैं। दो साल बीत जाने के बाद भी गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत होने वाले विकास कार्यों का स्टीमेट व एमबी गैर विभागों के इंजीनियर ही बनाते हैं। सचिव व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से पंचायती राज विभाग के कंसल्टिंग इंजीनियरों से काम नहीं लिया जा रहा है। इसकी शिकायत इंजीनियरों ने उच्चाधिकारियों से की थी।
विज्ञापन

मामले को संज्ञान में लेते हुए पंचायती राज निदेशक ने कंसल्टिंग इंजीनियरों से काम लेने का निर्देश दिया है। एमबी व स्टीमेट तैयार करने के लिए कंसल्टिंग इंजीनियरों को विकास कार्यों के लागत का दो प्रतिशत कमीशन के रूप में मानदेय दिया जाएगा। एमबी व स्टीमेट तैयार करने के लिए इंजीनियरों को विशेष तौर पर प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के कंसल्टिंग इंजीनियर रवि कुमार वर्मा, रजनीश कुमार व अनुराग पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान व सचिव हम लोगों से काम नहीं लेते हैं। गैर विभागीय इंजीनियरों से लागत बढ़ाकर स्टीमेट बनवाकर सरकारी धन का बंदरबांट करते हैं। अब निदेशक ने पत्र लिखा है तो हम लोगों को उम्मीद जगी है। निदेशक ने ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों के स्टीमेट व एमबी कंसल्टिंग इंजीनियरों से बनवाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed