फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Construction of women's ITI stuck due to lack of budget

Balrampur News: बजट के अभाव में अटका महिला आईटीआई का निर्माण

Thu, 16 Jan 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 16 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Construction of women's ITI stuck due to lack of budget
बलरामपुर के लैबुड्वा में अधूरा पड़ा कॉलेज का भवन।
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बेटियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए गनवरिया कला गांव में राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का निर्माण कराया जा रहा है। बजट के अभाव में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। 12.60 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए अभी तक मात्र 6.30 करोड़ रुपये ही मिले हैं। प्राप्त धनराशि खर्च होने के बाद कार्यदायी संस्था ने शेष बजट की मांग भेज दी है। क्षेत्रवासियों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जल्द से जल्द आईटीआई का निर्माण पूरा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत हरैया सतघरवा ब्लॉक के गनवरिया कला गांव में आईटीआई भवन बनाने के लिए 12.60 करोड़ स्वीकृत हुए थे। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड निर्माण प्रखंड गोंडा को पहली किस्त के रूप में एक करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए थे। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू किया तो दूसरी किस्त के रूप में पांच करोड़ 30 लाख रुपये शासन ने फिर से आवंटित कर दिया। इस धनराशि से भवन का ढांचा तो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन शेष धनराशि 6.30 करोड़ रुपये न मिलने से भवन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, रोहित कुमार तिवारी, उदय प्रताप शुक्ल, छोटेलाल, राम सुंदर तथा लक्ष्मी नारायन चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आईटीआई भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष बजट के लिए शासन को भेजा गया पत्र
आईटीआई भवन के निर्माण के लिए 12.60 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। शासन स्तर से अभी तक मात्र 6.30 करोड़ रुपये ही मिले हैं। आवंटित धनराशि खर्च की जा चुकी है। निर्माण पूरा कराने के लिए शेष बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही अधूरा कार्य पूरा कराया जाएगा।
- विजय प्रकाश सिंह, सहायक अभियंता, राज्य निर्माण सहकारी संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed