{"_id":"6a721f6d91460d884902bcb2","slug":"construction-of-three-access-roads-balrampur-news-c-99-1-slko1019-152722-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तीन संपर्क मार्गों के निर्माण को मंजूरी, 1.57 करोड़ रुपये से सुधरेगी ग्रामीणों की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तीन संपर्क मार्गों के निर्माण को मंजूरी, 1.57 करोड़ रुपये से सुधरेगी ग्रामीणों की राह
Tue, 04 Aug 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में तीन संपर्क मार्गों के निर्माण को शासन ने मंजूरी दे दी है। इन सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 1.57 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। धनराशि जारी होने के बाद विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं।
पीडब्ल्यूडी के अनुसार, भगवानपुर ग्रंट संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 56.26 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि में सड़क निर्माण के साथ पांच वर्ष तक अनुरक्षण (मेंटेनेंस) की व्यवस्था भी शामिल है। इसी तरह भायख डिहवा से पासीपुरवा संपर्क मार्ग के लिए 46.87 लाख रुपये तथा वाजिदनगर से कुसमौरपुर, वाजिदनगर, गनेशपुर और शेषपुरवा होते हुए बरगदही तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 54.69 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इन मार्गों की हालत लंबे समय से खराब थी। बरसात के दिनों में आवागमन मुश्किल हो जाता था, जिससे बाजार, स्कूल और अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कत होती थी। सड़क बनने से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि किसानों को भी खेतों तक पहुंचने और कृषि उपज को बाजार तक ले जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। अब स्वीकृति मिलने से लोगों में खुशी है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वीकृत तीनों संपर्क मार्गों का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।