{"_id":"60200fba8ebc3e74a5421d13","slug":"congress-will-connect-with-youth-through-job-dialogue-balrampur-news-lko5636770123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी संवाद के जरिए युवाओं से जुड़ेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी संवाद के जरिए युवाओं से जुड़ेगी कांग्रेस
विज्ञापन
बलरामपुर। युवा कांग्रेस की तरफ से हर ब्लॉक में नौकरी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से कांग्रेस युवाओं से जुड़ेगी। संवाद के जरिए युवाओं के दर्द को प्रमुखता से उठाया जाएगा। यह बातें युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर सिंह ने रविवार को तुलसीपुर में नौकरी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह युवा विरोधी है। सरकार की नीतियों के चलते बेरोजगारी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश महासचिव जियाउद्दीन वारसी ने कहा कि रोजगार न मिलने से युवाओं में निराशा है। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे है। सरकार उनकी समस्या के प्रति कोई ध्यान नहीं दे रही है।
युवाओं की इस पीड़ा को देखते हुए युवा कांग्रेस ने सभी ब्लॉकों पर नौकरी संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। नौकरी संवाद कार्यक्रम में मोबाइल नंबर 9152791517 पर मिस्ड कॉल के जरिए बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। संवाद के जरिए बेरोजगारों की समस्या सुनी जाएगी। बाद में कांग्रेस पार्टी युवाओं की समस्याओं को सदन में उठाएगी और उनके निराकरण के लिए संघर्ष भी किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष अफरोज खान ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी संवाद कार्यक्रम से स्वयं जुड़कर युवाओं से बात करेंगी। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मुकीम अहमद, कलाम खान, अजय शर्मा, अमन खान, शादाब खान, रुपेंद्र त्रिपाठी, रेहान अशरफ, सुनील वर्मा व हरिओम सहित तमाम युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।