फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Confirmed train tickets are not available to travel during Holi.

Balrampur News: होली पर आने के लिए ट्रेनों में नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट

Thu, 26 Feb 2026 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Confirmed train tickets are not available to travel during Holi.
बलरामपुर में ​स्थित रोडवेज बस स्टेशन।-संवाद
बलरामपुर। ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। बड़े शहरों से घर आने वालों को ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं, इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। होली में परदेसियों के घर आने का सिलसिला भी शुरू होने वाला है। इसमें विद्यार्थी, नौकरीपेशा व श्रमिक शामिल होंगे। बलरामपुर से होकर गुजरने वाली हमसफर, चंपारन हमसफर, पनवेल, लोकमान्य तिलक, सुशासन व पीलीभीत एक्सप्रेस में वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

मनोज, नीलेश, नारंग व दीपक ने बताया कि दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। होली में घर आने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ट्रेन संख्या 22199 सुशासन एक्स्रपेस पांच मार्च को ग्वालियर से बलरामपुर आएगी। सुशासन में 20 सीट की वेटिंग पहले से चल रही है। ट्रेन संख्या 15065 पनवेल में 12 मार्च तक टिकट फुल हो चुके हैं, इसमें 92 वेटिंग है। ट्रेन संख्या 12572 हमसफर में भी पांच मार्च तक टिकट फुल हो चुके हैं। इसमें 124 की वेटिंग है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 15706 चंपारन हमसफर में भी पांच मार्च तक सीटें नहीं खाली हैं। इसमें 93 सीटें वेटिंग में हैं। ट्रेन संख्या 15010 पीलीभीत एक्सप्रेस के स्लीपर में 20 व एसी में 127 सीटें वेटिंग में हैं। दिल्ली व मुंबई जैसे बड़े शहरों से बलरामपुर आने वाली ट्रेनों में सीट फुल होने के कारण कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। वहीं बड़े शहरों के लिए जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में सीटें खाली हैं। दरअसल जो स्पेशल ट्रेन चल रही है, वह यहां से जाने वालों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर आने के लिए लोगों को रोडवेज बस से यात्रा करनी पड़ रही है। भोपाल, पुणे, दिल्ली, मुंबई से आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। राम कुमार ने बताया कि उन्हें भोपाल से आना है, झांसी तक की ट्रेन मिली है। वहां से वह बस से यात्रा करेंगे। इसी तरह नागपुर से अनिल कुमार को भी किसी तरह से भाेपाल तक की ट्रेन में सीट मिली है, झांसी तक वह किसी दूसरी ट्रेन से आने का जुगाड़ कर रहे हैं। इसके बाद बस से यात्रा करेंगे।
होली पर बढ़ाई जा रहीं ट्रेनें
होली को देखते हुए सभी रूटों पर ट्रेनों का संचालन बढ़ाया जा रहा है, जिससे घर आने वाले यात्रियों को परेशानी न हो। सभी को त्योहार में घर पहुंचना रेलवे की प्राथमिकता है।

-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एनईआर
28 से रोडवेज बसों को चलाने की तैयारी

होली को देखते हुए बलरामपुर डिपो से बड़े शहरों के लिए कई अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि बलरामपुर डिपो में 95 बसों का बेड़ा है। दिल्ली, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी व लखनऊ जैसे शहरों के साथ गोंडा, बहराइच व बस्ती जैसे आसपास जनपदों के लिए भी रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed