{"_id":"64ecda37ae5f1bedd20794b6","slug":"condition-of-three-people-worsened-after-eating-food-one-died-balrampur-news-c-99-1-slko1019-2258-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खाना खाने के बाद तीन लोगाें की बिगड़ी हालत, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खाना खाने के बाद तीन लोगाें की बिगड़ी हालत, एक की मौत
Mon, 28 Aug 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के महदेइया में मामले की छानबीन करती पुलिस।
-
- 1
-
Link Copied
महदेइया बाजार/उतरौला(बलरामपुर)। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के महदेइया में रविवार की रात खाना खाने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों की हालत बिगड़ गई। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
महदेइया मस्जिद के पीछे साबिर कुरेशी (28) का परिवार रहता है। रविवार की रात साबिर की पत्नी शमीम बानो उर्फ मालकिन ने अंडा-चावल बनाया। रात को खाना खाने के कुछ देर बाद साबिर को उल्टी होने लगी। इलाज के लिए उतरौला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने देर रात उसे घर वापस भेज दिया।
रात में ही साबिर की बड़ी बेटी साजिदा (8) व छोटी बेटी आसिफा (5) को भी उल्टियां होने लगीं। इन दोनों को भी इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत में सुधार होने पर उन्हें भी घर भेज दिया गया। सुबह होते ही साबिर कुरैशी की हालत दोबारा से बिगड़ने लगी। सोमवार सुबह करीब छह बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बड़ी बेटी साजिदा ने बताया कि जब हम खाना खा रहे थे, तब उसका स्वाद कुछ कड़वा लग रहा था। जिस वजह से हमने पूरा खाना नहीं खाया था। सूचना मिलते ही सीओ ज्योतिश्री व थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज विपुल पांडेय मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
तहरीर में किसी पर आरोप नहीं
सीओ ज्योतिश्री को शमीम बानो ने बताया कि रात को अंडा-चावल बनाया था। खाना खाने के बाद परिवार के लोगों की हालत बिगड़ गई। मृतक की मां शहजादी ने थाने में दी तहरीर में किसी पर आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज विपुल पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।