फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Compost pits and waste management will increase farmers' income in villages

Balrampur News: कंपोस्ट पिट व कचरा प्रबंधन से गांवों में बढ़ेगी किसानों की आय

Mon, 04 May 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 04 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Compost pits and waste management will increase farmers' income in villages
बलरामपुर के हरैया सतघरवा में बना सामुदायिक कूड़ा केंद्र ।
बलरामपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) 2.0 के तहत जनपद में कचरा प्रबंधन को खेती और आजीविका से जोड़ने की पहल तेजी से आगे बढ़ रही है। गांवों में बनाए जा रहे कंपोस्ट पिट के माध्यम से जहां एक ओर स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हो रही है, वहीं दूसरी ओर जैविक खाद तैयार कर किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के अवसर भी विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले की 793 ग्राम पंचायतों में व्यक्तिगत कंपोस्ट पिट के 3356 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1511 का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि सामुदायिक कंपोस्ट पिट के 3945 लक्ष्य के मुकाबले 3510 पिट तैयार कर लिए गए हैं। इन पिटों में गीला कचरा, पत्तियां और गोबर जैसे जैविक अवशेषों को सड़ाकर उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद तैयार की जा रही है, जो खेती के लिए उपयोगी सिद्ध हो रही है। ऐसे में हजारों लोग सीधे जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

---------------------
खेती को मिलेगा सीधा लाभ

--ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा एकत्र करने के लिए 487 ई-रिक्शा लगाया गया है। इन वाहनों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में घर-घर से अवशेष एकत्र कर निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे सड़कों और गलियों में फैले कूड़े में कमी आई है और संकलन की प्रक्रिया नियमित होने लगी है। इससे फसलों की पैदावार बेहतर होती है और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होने से किसानों की लागत घटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। कंपोस्ट पिट में तैयार खाद से जहां गांवों में गंदगी से निजात मिल रही है वहीं खेतों में जैविक खाद मिलता है। इससे किसानों की आय भी बढ़ रही है।
श्रेया उपाध्याय, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed