फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Complete the target of vaccination by August 15 in Harhal: Divisional Commissioner

15 अगस्त तक हरहाल में पूरा करें टीकाकरण का लक्ष्य: मंडलायुक्त

Wed, 23 Jun 2021 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Complete the target of vaccination by August 15 in Harhal: Divisional Commissioner
बलरामपुर। कोरोना टीकाकरण की हकीकत जानने के लिए देवीपाटन मंडल गोंडा के मंडलायुक्त ने उतरौला के प्राथमिक विद्यालय पिपरा राम स्थित वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीकाकरण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने 15 अगस्त तक हरहाल में लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने का सुझाव देते हुए टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के स्थलीय जांच के लिए मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव बुधवार को उतरौला के प्राथमिक विद्यालय पिपरा राम पहुंचे। वहां पर टीकाकरण की स्थिति के संबंध में वैक्सीनेटर रंजना वर्मा एवं एएनएम शनि गुप्ता से जानकारी हासिल की। निरीक्षण के समय एक बजे तक इस वैक्सीनेशन सेंटर पर मात्र 10 लोगों का टीकाकरण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया गया कि पिपराराम गांव में अभी तक 65 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया गया है। लगातार बारिश होने के कारण बुधवार को टीका लगवाने के लिए बहुत कम लोग आए हैं।
टीकाकरण की गति धीमी होने पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने 15 अगस्त तक गांव में शत-प्रतिशत लोगों को टीका लगवाने का निर्देश दिया। इस कार्य में ग्राम प्रधान व निगरानी समिति के सदस्यों का सहयोग लेने की बात कही।

मंडलायुक्त को अन्य टीकाकरण स्थलों का भी निरीक्षण करना था लेकिन मूसलाधार बारिश के चलते वह पिपराराम गांव में ही निरीक्षण कर वापस लौट गए। निरीक्षण के दौरान डीआईओ डॉ. अरुण वर्मा व एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव सहित निगरानी समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed