फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Community toilets not built in 75 gram panchayats

75 ग्राम पंचायतों में नहीं बने सामुदायिक शौचालय

Thu, 18 Nov 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Community toilets not built in 75 gram panchayats
बलरमपुर। जिले के 75 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पूरे नहीं हुए हैं। ग्राम पंचायत सचिवों के लापरवाही से स्वच्छता अभियान परवान नहीं चढ़ रहा है। जिले के 800 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने के लिए 56.73 करोड़ का बजट आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन

गांवों में स्वच्छता अभियान को परवान चढ़ाने के लिए सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने का निर्णय लिया था। नवंबर के अंत तक बाकी बचे ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की समीक्षा शासन स्तर से की जा रही है।
विज्ञापन

सीडीओ रिया केजरीवाल ने बीते दिन विकास भवन सभागार में जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ व एडीओ पंचायतों के साथ बैठक कर सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्य के प्रगति की गहन समीक्षा। सीडीओ ने समीक्षा बैठक को संबोधित कर कहा कि सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में हीलाहवाली बरतने वाले ग्राम पंचायत संचिवों के खिलाफ डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह व डीडीओ गिरीश कुमार पाठक तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सभी ग्राम पंचायतों में शासन ने सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक योगेश कुमार ने सामुदायिक शौचालयों के प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के मुताबिक सदर ब्लॉक के 116 ग्राम पंचायतों की तुलना में 107, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में 42 की तुलना में 36, गैसड़ी ब्लॉक में 115 की तुलना में 109, हरैया सतघरवा ब्लॉक में 110 की तुलना में 104, पचपेड़वा ब्लॉक में 101 की तुलना में 87, रेहरा बाजार ब्लॉक में 81 की तुलना में 72, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 70 की तुलना में 53, तुलसीपुर ब्लॉक में 100 की तुलना में शत-प्रतिशत और उतरौला ब्लॉक में 65 की तुलना में 55 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कराए गए हैं।

जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने के लिए शासन ने 56 करोड़ 72 लाख 92 हजार रुपये ग्राम निधि प्रथम व मनरेगा से धनराशि मुहैया कराया है। बैठक में मौजूद जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ व एडीओ पंचायतों को सीडीओ ने बाकी बचे 75 ग्राम पंचायतों में नवंबर माह के अंत तक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के सभी समन्वयक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed