फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cold wave continues, havoc increases

शीतलहर का कहर जारी, बढ़ी मुश्किलें

Sun, 20 Dec 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Cold wave continues, havoc increases
बलरामपुर के तुलसीपुर में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। शीतलहरी व सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। हांड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गरीबों व बेसहारा लोगों का बुरा हाल है। रविवार को भी शीतलहर का कहर जारी रहा और पारा लुढ़क कर न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। ठंड से राहत देने के लिए प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव जलवाने का प्रबंध तो कराया लेकिन बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल नहीं बांटे गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। वहीं दोपहर बाद सूरज के दर्शन तो हुए लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग दिन भर घरों में दुबके रहे। नगर पालिका अध्यक्ष किताबुनिशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि सभी सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव का इंतजाम करा दिया गया है।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर क्षेत्र में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा भी अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी अनिरुद्ध पटेल ने बताया कि देवीपाटन तिराहा, बलरामपुर चौराहा, इटवा चौराहा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मोहल्ला, हनुमानगढ़ी चौराहा, हरैया चौराहा, मिल चुंगीनाका व नई बाजार चौक में अलाव जलवाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि ठंड से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला तथा नगर पंचायत पचपेड़वा व तुलसीपुर के ईओ को अलाव जलवाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल वितरित कराने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed