फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cold air and melting increased the cold

पारा पहुंचा छह डिग्री सेल्सियस, बढ़ी गलन

Mon, 11 Jan 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Cold air and melting increased the cold
बलरामपुर। गिरते पारे व ठंड हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास करा दिया है। सोमवार को घने कोहरे के चलते दोपहर तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। पारा छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले कई दिनों से धूप का मजा ले रहे लोगों के लिए ठंड ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम बदलने से फसलों को सहेजने के लिए किसानों को सलाह दी गई है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से मौसम सुहाना चल रहा था जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली थी। सोमवार को अचानक मौसम में बदलाव आ गया है जिससे न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

दोपहर में थोड़ी देर के लिए सूर्य का दर्शन हुआ लेकिन थोड़ी देर में ही सूर्य छिप गया जिससे गलन बढ़ गई। पाला गिरने से गलन भी बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड बढ़ने से गरीबों व बेसहारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों व बेसहारों ने ठंड से बचाव के लिए प्रशासन से उपाय किए जाने की मांग की है। अधिक पाला गिरने से फसलों के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। पाला व कोहरे के कारण आलू में झुलसा और सरसों में माहू रोग लगने की अधिक संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed