फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Co-crop farming will double the profit

Balrampur News: सहफसली खेती से होगा दोगुना मुनाफा

Wed, 21 Jun 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Co-crop farming will double the profit
बलरामपुर। सदर ब्लाॅक परिसर में महिला किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिला किसानों को जैविक व सहफसली खेती के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही एक समय में दो फसल उगाकर अधिक मुनाफा कमाने के लिए प्रेरित किया गया। गोष्ठी में 40 महिला किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सागर सिंह ने किया। बीडीओ ने कहा कि महिलाएं अब घरेलू काम के साथ खेती -किसानी भी कर रही हैं। जिले की कई महिला किसान तो बड़े स्तर पर खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार भी चुकी हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक रवि प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि मचान विधि से महिला किसान आसानी से सहफसली खेती कर सकती हैं। मचान के ऊपर लौकी, करेला व कद्दू उगाने के साथ मचान के नीचे जमीन में हल्दी, अदरक व प्याज सहित अन्य सब्जियों की खेती कर सकती हैं। इससे एक समय में दो-दो फसल तैयार होगी और अधिक मुनाफा मिलेगा। गोष्ठी में तकनीकी सहायक कृषि इंद्र यादव, विवेक, कृष्णावती, मीना, पल्लवी, शालिनी श्रीवास्तव व आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed