फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CM performed the *Aarti* of Goddess Pateshwari and prayed for happiness and prosperity

Balrampur News: सीएम ने मां पाटेश्वरी की उतारी आरती, मांगी सुख-समृद्धि

Wed, 22 Jul 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 22 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
CM performed the *Aarti* of Goddess Pateshwari and prayed for happiness and prosperity
फोटो-29-बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते सीएम योगी आदित्यनाथ  ।-स्रोत:
तुलसीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचकर मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन किए। गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की, आरती उतारी तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर होने के नाते मुख्यमंत्री का देवीपाटन शक्तिपीठ से वर्षों पुराना आध्यात्मिक संबंध रहा है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए उन्होंने मां पाटेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया और कुछ समय तक मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियों में सहभागी रहे।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गायों और बछड़ों को स्नेहपूर्वक दुलारते हुए अपने हाथों से हरा चारा, चना और गुड़ खिलाया। गोसेवा के दौरान उनका आत्मीय स्वरूप भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोशाला में मौजूद बच्चों को अपने पास बुलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया और चॉकलेट वितरित की। उनके इस आत्मीय व्यवहार से बच्चे और उनके परिजन उत्साहित नजर आए।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूरे मंदिर परिसर में मां पाटेश्वरी के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना रहा।

फोटो-29-बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते सीएम योगी आदित्यनाथ  ।-स्रोत:

फोटो-29-बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते सीएम योगी आदित्यनाथ  ।-स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed