{"_id":"614e0e878ebc3efadd1c7fc1","slug":"cm-balrampur-news-lko5970960132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के कार्यक्रम में आज लखनऊ जाएंगे 50 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के कार्यक्रम में आज लखनऊ जाएंगे 50 किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 26 सितंबर को जिले के 50 किसानों का जत्था रवाना किया जाएगा। कृषि विभाग की तरफ से किसानों को कार्यक्रम में पहुंचाने के लिए एक बस का इंतजाम किया गया है।
उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि किसान कल्याण मिशन के तहत विकास उत्सव कार्यक्रम लखनऊ में 26 को मनाया जाएगा। समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ व किसानों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में कृषि यंत्रों व उपकरणों का भी वितरण होगा। समारोह में किसान क्रेडिट कार्ड व स्वॉयल हेल्थ कार्ड भी बांटे जाएंगे।
शासन के निर्देश पर 26 सितंबर को सुबह सात बजे नाश्ता देकर जिले के 50 किसानों को एक बस से रवाना किया जाएगा। सदर, तुलसीपुर व श्रीदत्तगंज ब्लॉकों से किसानों का चयन किया गया है। समारोह में किसानों को भोजन का इंतजाम रहेगा। शाम को वापस लौटने पर किसानों को उनके घर पहुंचाया जाएगा।