{"_id":"63b3172fb654f17d37270a20","slug":"claim-of-movement-in-dead-body-commotion-of-family-members-balrampur-news-lko6647345159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मृतक की ईसीजी रिपोर्ट को लेकर मेमोरियल अस्पताल में मरीजों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मृतक की ईसीजी रिपोर्ट को लेकर मेमोरियल अस्पताल में मरीजों का हंगामा
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के शरीर में मर्च्युरी से निकालते समय हरकत होने का दावा करते हुए सोमवार की सुबह परिजनों ने जिला मेमोरियल चिकित्सालय में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मर्च्युरी के गेट पर मृतक की ईसीजी भी कराया गया। इसमें मृतक की धड़कन चलने का वीडियो दिखाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। मामला बढ़ता देख अन्य चिकित्सकों ने परिजनों को समझाया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने भी परिजनों को समझाया तब वो शांत हुए। इसके बाद पुलिस शव को पीएम के लिए ले गई।
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के रमईडीह निवासी गोरख प्रसाद श्रीवास्तव (45) रविवार की शाम को खेत से वापस घर लौट रहे थे। रमईडीह-जुंगली मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गोरख प्रसाद को परिजन जिला मेमोरियल चिकित्सालय लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बहराइच रेफर कर दिया। जब तक उसे ले जाया जाता तब तक उनकी रविवार की शाम को साढ़े 6 बजे इमरजेंसी में ही मौत हो गई।
चिकित्सक ने ईसीजी की रिपोर्ट देकर गोरख प्रसाद को मृत घोषित करते हुए उनका शव मर्च्युरी में रखवा दिया। सोमवार की सुबह मर्च्युरी पहुंचे मृतक के भतीजे अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव निकालते समय धड़कन चल रही थी। इस पर दोबारा निजी पैथोलॉजी वाले को बुलाकर मर्च्युरी गेट के सामने ईसीजी कराया गया। मशीन में धड़कन चलने का वीडियो बनाए जाने का दावा करते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।