फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   City underpass stuck waiting for ring road construction

Balrampur News: रिंग रोड निर्माण के इंतजार में फंसा शहर का अंडरपास

Sun, 19 Jan 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 19 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
City underpass stuck waiting for ring road construction
बलरामपुर के झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम।-फाइल फोटो
बलरामपुर। रिंग रोड निर्माण के इंतजार में शहर का अंडरपास फंसा हुआ है। रिंग रोड के एक तरफ ओवरब्रिज का निर्माण होना है। इस कार्य के पूरा होने के बाद झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास का निर्माण हो सकेगा। शहर के लोगों को अभी जाम की स्थिति से मुक्ति मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। शहरवासियों ने रिंग रोड के ओवर ब्रिज निर्माण में तेजी लाने और अंडरपास का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन




शहरवासी अजय श्रीवास्तव व अंबरीश शुक्ल ने बताया कि पूरे दिन हर समय झारखंडी रेलवे स्टेशन पर जाम का झाम बना रहता है। झारखंडी रेलवे स्टेशन से 12 जोड़ी यात्री व 10 जोड़ी से अधिक माल ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन होता है। दिन में कई बार झारखंडी रेलवे क्रासिंग बंद हो जाती है, जिससे दोनों तरफ जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। शहर की समाजसेविका प्रतिमा श्रीवास्तव व मीरा सिंह ने बताया कि सबसे अधिक जाम की समस्या सुबह, दोपहर व शाम को होती है। सुबह बच्चों काे स्कूल व नौकरीपेशा को दफ्तर जाना रहता है। दोपहर में बच्चों की छुट्टी होती है। शाम को नौकरीपेशा घर वापस आते हैं। यही नहीं रेलवे क्रासिंग के निकट बस स्टॉप होने से भी जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को रोज दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


-------------------



लटका है दूसरी तरफ के रिंग रोड की प्रक्रिया

-- शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए गोंडा मार्ग पर दूल्हिनपुर जंगल से बहराइच रोड पार करके बिजलीपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने तक आधा रिंग रोड का निर्माण 516 करोड़ रुपये से हो रहा है। तत्कालीन डीएम अरविंद सिंह ने दूसरी ओर बिजलीपुर से उतरौला रोड तक रिंग रोड का निर्माण कराने का खाका तैयार कराया था। इनके समय में झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराने की पहल की थी। हालांकि दोनों काम ठंडे बस्ते में चले गये। इससे अभी रिंग रोड पूरा होने में समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------------

रिंग रोड के कार्य जल्द पूरे कराए जाएंगे

-रिंग रोड पर झारखंडी रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने केे पहले आवागमन शुरू कराया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। बाद में झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा।



पवन अग्रवाल, डीएम

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed