फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   City government will be formed in Tulsipur and Pachpedwa today

Balrampur News: तुलसीपुर व पचपेड़वा में आज बनेगी नगर की सरकार

Thu, 25 May 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 25 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
City government will be formed in Tulsipur and Pachpedwa today
बलरामपुर के तुलसीपुर में लाल चौराहे के पास स्थित मैरिज लॉन में की जा रही शपथ ग्रहण की तैयारी।
बलरामपुर। निकाय चुनाव में विजेता रहे पांचों अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि घोषित कर दी गई है। नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा में 26 मई को नवनिर्वाचित अध्यक्ष शपथ लेंगे। जबकि नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला के साथ नवसृजित गैसड़ी नगर पंचायत के अध्यक्ष को पद एवं गोपनियता की शपथ 27 मई को दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत तुलसीपुर की निवर्तमान अध्यक्ष कहकशां फिरोज की दोबारा ताजपोशी करने के लिए लाल चौराहा के निकट स्थित एक मैरिज लॉन में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह को शानदार व यादगार बनाने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह से ही तैयारियां चल रहीं हैं। यहां एसडीएम मंगलेश दुबे अध्यक्ष व 15 नवनिर्वाचित सभासदों को शपथ दिलाएंगे। नगर पंचायत पचपेड़वा में शपथ ग्रहण के लिए सरस्वती शिशु मंदिर के बगल स्थित मैदान को तैयार किया जा रहा है। अपर एसडीएम ओम प्रकाश 15 सभासदों के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला में शपथ ग्रहण 27 मई होगा। नगर पंचायत तुलसीपुर के अधिशासी अधिकारी संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि नवसृजित गैसड़ी नगर पंचायत में भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 मई को आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed