{"_id":"67364a48da15044abc02e127","slug":"childrens-fair-celebrated-in-schools-children-had-a-lot-of-fun-balrampur-news-c-99-1-brp1002-117097-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्कूलों में बाल मेले की धूम, बच्चों ने की जमकर मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्कूलों में बाल मेले की धूम, बच्चों ने की जमकर मस्ती
Fri, 15 Nov 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय बदलपुर में आयोजित बाल मेले में मौजूद अभिभावक।
बलरामपुर। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बृहस्पतिवार को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। जिले भर में बाल मेले की धूम रही। को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ परिषदीय विद्यालयों में बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने कार्यक्रमों के माध्यम से जहां चाचा नेहरू के जीवन आदर्शों को जाना, वहीं बाल मेले में जमकर मस्ती भी की।
पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर 485 को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों सहित सभी परिषदीय विद्यालयों में बाल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालयों में गोष्ठी आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया गया। सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोइलिहा में बाल मेला आयोजित कर बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने नीबू दौड़, कुर्सी दौड़, गुब्बारा फोड़, टाॅफी लपक व गिलास पर निशाना लगाने के साथ मिट्टी के खिलौने बनाकर खूब मस्ती की। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किया गया।
प्राथमिक विद्यालय कटिया में बाल मेला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ अशोक कुमार पाठक ने किया। 50 प्रश्नों वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 37 प्रश्नों का सही जवाब देकर फरहद ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। निखिल को दूसरा व अब्दुल कादिर को दूसरा स्थान मिला। इस दौरान बच्चों के बीच कबड्डी, खो-खो, कुर्सी दौड़ व खरगोश दौड़ आदि का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के 133 प्राथमिक विद्यालयों में बाल मेला आयोजित किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने खाद्य पदार्थ, स्टेशनरी व पेंटिंग आदि का स्टाॅल लगाया। प्राथमिक विद्यालय रेहरा बाजार में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें संध्या वर्मा ने प्रथम, अनन्या गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में अभिनव सिंह ने पहला व संध्या वर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बीईओ रमेश वर्मा ने पुरस्कार वितरित करके बच्चों को चाचा नेहरू के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। इसी तरह अन्य विद्यालयों में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।