{"_id":"6aa5927554879cbcce0071dd","slug":"childrens-creativity-showcased-in-story-writing-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154651-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कहानी लेखन में दिखी बच्चों की रचनात्मकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कहानी लेखन में दिखी बच्चों की रचनात्मकता
Sat, 12 Sep 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो-14-बलरामपुर के आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर में लेख लिखते विद्यार्थी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर में शनिवार को मीना मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉमिक बुक-6 ‘बोलती चट्टानें’ पर बच्चों के बीच चर्चा-परिचर्चा कराई गई। शिक्षकों ने कहानी के विभिन्न पहलुओं पर बच्चों से सवाल किए और उन्हें अपने विचार खुलकर रखने के लिए प्रेरित किया।
परिचर्चा के दौरान बच्चों ने कहानी से मिली सीख और उसके बाद अपनी सोच व व्यवहार में आए बदलाव के बारे में बताया। कई बच्चों ने अपने अनुभव और विचार साथियों के सामने साझा किए। गतिविधि के माध्यम से बच्चों में अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया गया। बेहतर विचार रखने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अर्नव कन्नौजिया ने प्रथम, पायल ने द्वितीय और मैनाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी विषय पर कहानी लेखन प्रतियोगिता भी कराई गई। बच्चों ने ‘बोलती चट्टानें’ की सीख को अपनी कल्पनाशीलता के साथ कहानी के रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में पायल ने प्रथम, मैनाज ने द्वितीय और अर्नव कन्नौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक सलमा खान ने प्रतिभागी बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों को पाठ्य सामग्री को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है। इससे उनमें बोलने, लिखने और अपने विचार व्यक्त करने का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।