फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children will get delicious dishes in schools

स्कूलों में बच्चों को मिलेंगे लजीज पकवान

Sun, 07 Aug 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Children will get delicious dishes in schools
बलरामपुर। कक्षा एक से आठ तक के करीब 3.50 लाख छात्रों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान लजीज भोजन देने का फरमान जारी किया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी छात्र-छात्राओं को 11 से 17 अगस्त तक हलुवा, खीर, लड्डू, बूंदी व फल खाने को मिलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने विशेष भोज्य पर खर्च होने वाले बजट के लिए निदेशक विजय किरन आनंद से मार्गदर्शन मांगा है, मगर अभी तक इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला है। ऐसे में शासन के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा की ओर से जारी पत्र निदेशक ने बीएसए को भेजा है। पत्र में कहा गया है कि विद्यालयों में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक के सभी छात्र-छात्राओं को इस अवधि में विशेष भोजन देने की व्यवस्था होगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को हलुवा, खीर, लड्डू, बूंदी व फल देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक व संयुक्त मंत्री शिव कुमार सोनी का कहना है कि विशेष भोजन का इंतजाम करने के लिए अलग से बजट दिया जाना चाहिए। जिले के 1,878 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, बेसिक के अधीन संचालित वित्तपोषित, कस्तूरबा, माध्यमिक के अधीन संचालित वित्तपोषित व मदरसों में पढ़ने वाले तीन लाख 50 हजार छात्र-छात्राओं को लजीज भोजन देने के लिए कहां से पैसा खर्च किया जाएगा। जब तक पैसा नहीं मिलेगा, बच्चों के लिए लजीज पकवानों का इंतजाम करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान 11 से 17 अगस्त तक सभी बच्चों को लजीज भोजन देने का निर्देश दिया है। निदेशक के समक्ष वर्चुअल संवाद के दौरान विशेष भोजन पर होने खर्च होने वाले मद के बारे में मार्गदर्शन मांगा गया है, लेकिन अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। इस संबंध में शासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
-डॉ. रामचंद्र, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed