{"_id":"67e42dec049a4cb56d059f3b","slug":"children-will-be-admitted-to-89-seats-in-navodaya-balrampur-news-c-99-1-slko1019-123136-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नवोदय में 89 सीटों पर कराया जाएगा बच्चों का प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नवोदय में 89 सीटों पर कराया जाएगा बच्चों का प्रवेश
विज्ञापन
बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग में छात्र को सम्मानित करती शिक्षिका।-स्रोत: स्वयं
बलरामपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय का प्रवेश परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है। कक्षा छह में 80 तथा कक्षा नौ में नौ बच्चों का प्रवेश दिलाया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों के मोबाइल पर फोन कर सूचना दी जाएगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता मिश्रा ने बताया कि गत 18 जनवरी को प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में 2342 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। मंगलवार को परिणाम जारी किया गया है। जिन बच्चों ने परीक्षा में सफलता पाई है उनके अभिभावकों को फोन करके प्रवेश की सूचना दी जाएगी। किसी भी अभिभावक को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।
मेधावियों का हुआ सम्मान
गैड़ास बुजुर्ग(बलरामपुर)। क्षेत्र के एक निजी कोचिंग संचालक राजा बाबू ने बताया कि शेखर निवासी गैसड़ी, इस्तिखार अहमद निवासी पिपरी जिगनिहवा, सतीश निवासी मदरहवा पुरैना तथा अनन्या गुप्ता निवासी तुलसीपुर ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। इन विद्यार्थियों का कक्षा छह में प्रवेश होगा। सभी सफल विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।