फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children learned mathematics through activity-based learning; parents appreciated the initiative

Balrampur News: गतिविधि आधारित शिक्षा से बच्चों ने सीखा गणित, अभिभावकों ने की सराहना

Sun, 04 Oct 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Children learned mathematics through activity-based learning; parents appreciated the initiative
फोटो-27-प्राथमिक विद्यालय मोहकमपुर टीएलएम दिखाते विद्यार्थी।-स्रोत : विभाग
जरवा। गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोहकमपुर में नो बैग डे पर विशेष शैक्षिक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में गणित विषय से संबंधित आकर्षक शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) तैयार की। बच्चों ने मॉडल बनाकर गणितीय अवधारणाओं को समझने का प्रयास किया।
विज्ञापन


टीएलएम निर्माण में कक्षा पांच के छात्र विकास कुमार और आर्यन तथा कक्षा चार के छात्र जयराम, अमृता और शाहिना ने सक्रिय भागीदारी की। बच्चों ने अपने हाथों से गणित के मॉडल तैयार किए। इस दौरान उनकी रचनात्मकता और विषय को समझने की क्षमता देखने को मिली।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन पांडेय ने कहा कि नो बैग डे का उद्देश्य बच्चों को बस्ते के बोझ से कुछ समय के लिए मुक्त कर गतिविधि आधारित शिक्षा से जोड़ना है। टीएलएम के माध्यम से बच्चे खेल-खेल में गणित की जटिल अवधारणाओं को आसानी से समझ सकते हैं। सहायक अध्यापक मोहम्मद कमाल और शिक्षामित्र लक्ष्मी देवी ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ने के साथ ही रचनात्मकता और आत्मविश्वास का भी विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed