फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children celebrated Christmas, Santa Claus distributed gifts

धूमधाम के साथ बच्चों ने मनाया क्रिसमस, सेंटा क्लाज ने बांटा उपहार

Fri, 24 Dec 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Children celebrated Christmas, Santa Claus distributed gifts
बलरामपुर। नगर के शारदा पब्लिक स्कूूल में शुक्रवार को धूमधाम के साथ क्रिसमस मनाया गया। क्रिसमस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार भेंटकर क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान बच्चों ने प्रभु यीशू के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन पराग बोस ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभु यीशू की प्रेयर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। बच्चों ने प्रभु यीशू के जन्म पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करके बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। जिंगल बेेल-जिंगल बेल... गाने पर बच्चों ने मन मोहक नृत्य प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

बच्चों द्वारा प्रस्तुत लास्ट क्रिसमस आई गेव यू माई हार्ट कार्यक्रम को भी खूूब सराहा गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत आई एम अ लिटिल स्टार गीत पर सभी लोग थिरकने पर विवश हो गये। नेटिविटी प्ले के माध्यम से प्रभु यीशू के जन्म पर आधारित कथा का वर्णन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के बीच में सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार भेंट करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। विद्यालय के निदेशक डॉ. नितिन शर्मा ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई देते हुए प्रभु यीशू के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के आयोजन में आर्यन, असद, प्रियांशु, आध्या, आरोही, शिवांश एवं प्रियांश आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed