{"_id":"65cd035a31628610f00995c9","slug":"child-walking-on-foot-crushed-by-car-dies-balrampur-news-c-99-1-slko1019-106935-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पैदल जा रहे बालक को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पैदल जा रहे बालक को कार ने रौंदा, मौत
Wed, 14 Feb 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के नसीबगंज बाजार में मां के साथ सब्जी लेने गए 10 वर्षीय बालक को एक कार ने रौंद डाला। गंभीर घायल बालक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष तेज नारायन गुप्त ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर इस मामले में केस दर्ज किया गया है।
कोतवाली देहात के चील्हीपुर गांव निवासी राम दुलारे ने बताया कि मंगलवार देर शाम उसका दस साल का पुत्र राजू अपनी मां कोयल के साथ बाजार गया था। बेलहा मोड़ की तरफ लखनऊ के नंबर की एक तेज रफ्तार कार बेटे को जोरदार टक्कर मारकर रौंदते हुए निकल गई। बुरी तरह घायल बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। संवाद