फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devotees thronged Shiva temples on Teej; the city resonated with chants of 'Har Har Mahadev'

Balrampur News: तीज पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा, हर हर महादेव से गूंजा शहर

Mon, 14 Sep 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged Shiva temples on Teej; the city resonated with chants of 'Har Har Mahadev'
फोटो-22-बलरामपुर के कल्पेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु।-संवाद
बलरामपुर। कजरी तीज के पर्व पर सोमवार को जिलेभर में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। भोर से ही जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी। हर-हर महादेव और बोलबम के जयकारों के बीच कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


राप्ती नदी के सिसई घाट पर सुबह से ही कांवड़ियों की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने घाट से जल भरकर पैदल राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वर नाथ महादेव मंदिर का रुख किया। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर बोलबम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन


नगर के झारखंडी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। रानी तालाब स्थित शिवालय और गन्ना दफ्तर स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। झारखंडी मंदिर और कल्पेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया। पूजा सामग्री, प्रसाद और अन्य सामान की दुकानें सुबह से ही सज गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ साल पुराने मंदिर में उमड़ी भीड़

महराजगंज तराई। क्षेत्र के महादेव गोसाई गांव स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में भी कजरी तीज पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भोर से ही कांवड़िए और शिवभक्त जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर के पुजारी नानबच्चा ने बताया कि यह मंदिर करीब सौ वर्ष पुराना है।

कांवड़ियों के लिए नगर पालिका ने की व्यवस्था

कांवड़ यात्रा को देखते हुए नगर पालिका की ओर से सिसई घाट से राजापुर भरिया जंगल तक विशेष व्यवस्थाएं की गईं। यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई के साथ चूने का छिड़काव कराया गया। पथ प्रकाश की व्यवस्था के साथ जगह-जगह पेयजल उपलब्ध कराया गया। कांवड़ियों के लिए पानी के टैंकर और शीतल जल की व्यवस्था भी की गई। मंदिरों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें लगाई गईं।


सुरक्षा के लिए तैनात रहा पुलिस बल

कांवड़ यात्रा और मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा। प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ यात्रा मार्ग और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कल्पेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान नगर में बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। इसके लिए पहले ही रूट डायवर्जन लागू किया गया था।

फोटो-22-बलरामपुर के कल्पेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।-संवाद

फोटो-22-बलरामपुर के कल्पेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।-संवाद

फोटो-22-बलरामपुर के कल्पेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।-संवाद

फोटो-22-बलरामपुर के कल्पेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।-संवाद

फोटो-22-बलरामपुर के कल्पेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।-संवाद

फोटो-22-बलरामपुर के कल्पेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed