फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Chacha Nehru remembered in Children's Day celebrations

बाल दिवस के कार्यकमों में याद किए गए पंडित नेहरु

Sun, 14 Nov 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Chacha Nehru remembered in Children's Day celebrations
बलरामपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रुप में रविवार को जिले भर में धूमधाम के साथ मनाई गई। पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड व विद्यार्थियों की तरफ से साइकिल रैली निकाली गई। प्रभात फेरी निकालकर देश के आजादी में पंडित नेहरू की तरफ से दिए गए योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में पंडित नेहरू के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश नरेंद्र बहादुर यादव ने एमपीपी इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाल दिवस के अवसर पर एमपीपी इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता व जागरूकता के कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल रैली रवाना करने से पूर्व जनपद न्यायाधीश ने प्रथम प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साइकिल रैली में एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड के साथ-साथ एमपीपी इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज व वीएवी इंटर कालेज भगवतीगंज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। साइकिल रैली में प्रत्येक विद्यालयों से पांच-पांच शिक्षकों के साथ 20-20 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
साइकिल रैली कलेक्ट्रेट तक जाकर पुन: एएमपीपी इंटर कालेज पहुंचकर समाप्त हुई। अपर सत्र न्यायाधीश विपिन कुमार, विनोद कुमार, जेपी सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञानेंद्र कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन अजय सिंह, मजिस्ट्रेट शशि गौतम, सिविल जज जूनियर डिवीजन (एफटीसी) सौरभ वर्मा, एडीएम राम अभिलाष, एएसपी नमृता श्रीवास्तव, सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर, सीओ सिटी वरुण मिश्र, डीआईओएस गोविन्द राम, तहसीलदार अवधेश कुमार, राजकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य एमपीपी इंटर कालेज कैप्टन जीपी तिवारी, आरपी सिंह, सुरेश कुमार यादव व उमा शंकर आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।
साइकिल रैली से पहले नगर में विद्यर्थियों की प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें चाचा नेहरु के योगदान को याद किया गया। मोहल्ला बलुहा स्थित एंजल फातिमा एकाडमी के विद्यार्थियों ने चाचा नेहरु का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। प्रधानाचार्य आयशा खान ने पंडित नेहरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश को आजादी दिलाने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों की खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रबंधक मोहम्मद नदीम ने प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया। विद्यालय के शिक्षक मोहित पांडेय, आशीष यादव, इरम फातिमा, चांदनी, सहजादी, श्रेया सिंह, वर्षा श्रीवास्तव व प्रतिज्ञा गुप्ता ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
भारतीय विद्यालय इंटर कालेज उतरौला में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए। प्रधानाचार्य केके सरोज ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के शिक्षकों ने पंडित नेहरू के योगदान को याद किया।

माडर्न पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रिटायर्ड प्राचार्य डॉ. ओपी मिश्र ने बाल मेले का शुभारंभ किया। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया। कार्यक्रम में गुलाबचंद्र भारती, इसरार, काशी व पिंटू तिवारी आदि मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। जिले में धूमधाम के साथ बाल दिवस के कार्यक्रम कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed