{"_id":"696d05071ebae64778058838","slug":"central-officer-suspended-for-increasing-the-weight-of-wheat-by-adding-water-balrampur-news-c-99-1-slko1019-140959-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पानी डालकर गेहूं का वजन बढ़ाने में केंद्र प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पानी डालकर गेहूं का वजन बढ़ाने में केंद्र प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
-बलरामपुर में पाइप लगाकर भिगोया जा रहा गेहूं।-वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
बलरामपुर। राज्य भंडारगृह खुटेहना में भंडारित गेहूं के स्टॉक पर पानी डालकर वजन बढ़ाने के मामले में केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या देवीपाटन आरबी गुप्ता एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी ने 10 जनवरी को संयुक्त रूप से भंडारगृह पहुंचकर जांच की थी। संयुक्त जांच आख्या में यह स्पष्ट किया गया कि गेहूं स्टॉक का वजन बढ़ाने के उद्देश्य से चट्टों पर जानबूझकर पानी डाला गया। वीडियो के संबंध में केंद्र प्रभारी एवं प्राविधिक सहायक त्रियुगी नारायण शुक्ला द्वारा प्रस्तुत पक्ष को जांच समिति ने स्वीकार नहीं किया और उनकी भूमिका को संदेहास्पद बताया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या द्वारा प्रधान कार्यालय को अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति भेजी गई। साथ ही जिलाधिकारी बलरामपुर से वार्ता के बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद प्राविधिक सहायक एवं केंद्र प्रभारी त्रियुगी नारायण शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामला उजागर होने के बाद जिले की खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में दोष सिद्ध होने पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।