फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Center administrator summoned for applying OMR sheets with copies

बलरामपुर: काॅपियों के साथ ओएमआर शीट लगाने वाले केंद्र व्यवस्थापक तलब

Mon, 20 Feb 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 20 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Center administrator summoned for applying OMR sheets with copies
बलरामपुर के भगवती आदर्श विद्यालय परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर लौटतीं छात्राएं। -संवाद
बलरामपुर। उत्तर पुस्तिकाओं के साथ ओएमआर सीट सील करने वाले पांच कॉलेजों के केंद्र व्यवस्थापकों, बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मंगलवार को संकलन केंद्र पर तलब किया गया। यहां पर काॅपियों की सील खोलकर डीआइओएस की मौजूदगी में ओएमआर सीट को अलग करके दोबारा से सील किया जाएगा। सोमवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 593 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।16 फरवरी को हुई हाईस्कूल की परीक्षा के बाद मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज शिवपुरा, शिवनरायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालनगर सिपहिया तुलसीपुर, मायादेवी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर दयालीपुर, एसएसबी इंटर कॉलेज पिडईखुर्द हाशिमपारा उतरौला व जामिया बैतूल इंटर कॉलेज धर्मपुर उतरौला के केंद्र व्यवस्थापकों ने उत्तर पुस्तिका के साथ ही ओएमआर सीट को सील करके भेज दिया था। जबकि इसे अलग-अलग सील करना था। ऐसे में केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी की गई थी।
विज्ञापन

डीआइओएस गोविंद राम ने बताया कि मंगलवार को इन कॉलेजों के केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही बाह्य केंद्र व्यवस्थापक व सेक्टर मजिस्ट्रेट को बुलाया गया है। यहां पर दोबारा से उत्तरपुस्तिकाओं की सील खोलवाकर उसमें से ओएमआर सीट अलग कराया जाएगा। इसके बाद दोनों को अलग-अलग सील किया जाएगा। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को पहले ही चेतावनी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा कराई गई। इसमें 8035 छात्रों में से 7637 ने परीक्षा दी। 398 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट लेखा शास्त्र में 125 छात्रों में से 119 उपस्थित थे। छह छात्र अनुपस्थित थे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के भूगोल विषय की परीक्षा में 2367 के सापेक्ष 2178 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 189 ने परीक्षा छोड़ दी। डीआइओएस के साथ ही बीएसए कल्पना देवी ने कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed