{"_id":"647e299751036c443a0d83ee","slug":"celebrated-chief-ministers-birthday-by-feeding-jaggery-and-fodder-to-cows-balrampur-news-c-99-1-brp1001-22-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गायाें को गुड़ व चारा खिलाकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गायाें को गुड़ व चारा खिलाकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
Mon, 05 Jun 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने सदर ब्लॉक के सेवक रामपुरवा स्थित कान्हा गोशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाकर सीएम का जन्मदिन मनाया।
अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सच्चे देशभक्त हैं। उनके कुर्सी पर बैठने के बाद से यूपी का विकास होने के साथ ही अपराध पर भी लगाम लगा है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करने के साथ ही सड़कों का जाल भी बिछाया गया है। चेयरमैन ने गोशाला का निरीक्षण करते हुए वहां भूसा व पानी की व्यवस्था देखी। साथ ही विधिवत साफ-सफाई व पशुओं के चारे-पानी का पूरा ध्यान रखने का निर्देश गोशाला कर्मियों को दिया। इस अवसर पर नगर पालिका के कर निरीक्षक हर्षित मिश्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, शुभेंद गौरव मिश्र, अक्षय शुक्ला, कृष्णा, नरेंद्र व विनोद आदि मौजूद रहे।