फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Celebrate safe Holi with herbal gulal-colour

Balrampur News: हर्बल गुलाल-रंग से मनाएं सुरक्षित होली

Wed, 01 Mar 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 01 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Celebrate safe Holi with herbal gulal-colour
बलरामपुर। बाजार पर होली का रंग चढ़ने लगा है। मुखौटे, रंग, गुलाल-अबीर व पिचकारी से दुकानें सज गईं हैं। बाजार में मोदी-योगी ब्रांड की पिचकारी की धूम है। इस बार चीनी रंगों को बाय-बाय करते हुए दुकानों पर देशी हर्बल गुलाल ही दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

रंगों के पर्व होली आठ मार्च को है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। खुशियों के पर्व होली में लोग मेवा, मिष्ठान और पकवान के साथ ही अबीर, गुलाल व रंग भी खरीदते हैं। इसके चलते बाजार में रौनक बढ़ने लगी है मगर इस बार दुकानदार हर्बल गुलाल को तरजीह दे रहे हैं। चायनीज पिचकारी भी इस बार मार्केट में नहीं दिख रही है। दुकानों में स्वदेशी पिचकारी सज गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्टीकर लगी पिचकारी बच्चों को लुभा रही है। इसकी कीमत 25 रुपये से लेकर 100 रुपये तक है। बाजार में सेल से चलने वाली पिचकारी गन भी है जिसकी कीमत 350 रुपये से 500 रुपये तक है। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए बैग वाली पिचकारी भी खूब बिक रही है।
विज्ञापन

दुकानदार राजू गुप्ता व साहिल का कहना है कि चीन का रंग इस बार बाजार में नहीं आया है। लोग हर्बल गुलाल व रंग ही पसंद कर रहे हैं। हर्बल गुलाल पूरी तरह से सुरक्षित भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मार्च को रामलीला मैदान में 45वां होली महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। रात आठ बजे आयोजित होली-ठिठोली कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में जिले के अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों के कवि प्रतिभाग करेंगे। होली महोत्सव के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, मुख्य संयोजक कृष्ण गोपाल गुप्ता व डॉ. तुलशीस दूबे ने बताया कि होली पर सात मार्च की शाम पांच बजे रामलीला मैदान से ही श्री राधा-कृष्ण की भव्य झांकी निकाली जाएगी। आठ मार्च की सुबह 10 बजे राम हरख ठाकुरद्वारा टेढ़ीबाजार से होली का जुलूस निकाला जाएगा। इसी दिन शाम पांच बजे बड़ा चौक पर होली मिलन समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed