फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case on four nominated and eight unknown in the fight

मारपीट में चार नामजद व आठ अज्ञात पर केस

Tue, 04 Aug 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Case on four nominated and eight unknown in the fight
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। स्थानीय थाने की पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने और धमकाने के मामले में पांच नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। मारपीट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना सादुल्लाहनगर राम दवन मौर्य ने मंगलवार को बताया कि ओबरीडीह के मजरा पलई में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पलई निवासी शेषराम ने बताया कि पड़ोसी राम सुरेश के नाली का पानी नीव में जमा होने से दीवार झुक गई। इसी बात को लेकर राम सुरेश से पंचायत हो रही थी। राम सुरेश ने ग्राम प्रधान को बढ़ा-चढ़ाकर बात बताई।
विज्ञापन

इस बात से उत्तेजित होकर ग्राम प्रधान अब्दुल मतीन, जुबेर अहमद, परवेज अहमद, इमरान व शान के साथ सात-आठ अन्य लोग भी पहुंचे और शेषराम के परिजनों की पिटाई कर दी। घटना में शेषराम, सीतापति, श्यामलाल, ओम चंद्र, हरिओम व रघुनाथ को चोटे आई है। शेषराम की तहरीर पर अब्दुल मतीन, जुबेर अहमद, परवेज अहमद, इमरान व शान सहित सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed