{"_id":"67e987dd356ec1ce170b4b90","slug":"case-of-fraud-against-nine-people-including-district-panchayat-member-balrampur-news-c-99-1-brp1008-123393-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिला पंचायत सदस्य समेत नौ लोगों पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिला पंचायत सदस्य समेत नौ लोगों पर धोखाधड़ी का केस
Sun, 30 Mar 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर/गैड़ास बुजुर्ग। टेढ़वा तप्पाबाक क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य अकालबुन समेत नौ लोगों पर धोखाधड़ी से जमीन बेचने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा गैड़ास बुजुर्ग थाने में दर्ज किया गया है। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम टेढ़वा तप्पाबाक पूरे महुआ बाजार निवासी नवाब खान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि दो गाटा संख्या में उनकी व अली हसन की जमीन है। अली हसन की मृत्यु के बाद उनके परिजन निजामुद्दीन, फसीउद्दीन, बहीउद्दीन, वजीउद्दीन, रहीमुद्दीन और जिला पंचायत सदस्य अकालबुन के नाम से वरासत हो चुकी थी। इन लोगों ने दोनों गाटा संख्या में अपने वास्तविक अंश से अधिक जमीन जाल व फरेब करके बेच दिया।
नवाब खान का आरोप है कि आरोपी कब्जा से बेदखल करने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि नवाब खान की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य अकालबुन, निजामुद्दीन, फसीहुद्दीन, वसीउद्दीन उर्फ बब्बू चौधरी, वजीउद्दीन, रहीमुद्दीन, शोएब अहमद, अबू कलाम व लल्लू राम सहित नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।