फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case of cheating on 14 including former MLA

पूर्व विधायक व उसके परिजनों समेत 14 लोगों पर धोखाधड़ी का केस

Sun, 30 Aug 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Case of cheating on 14 including former MLA
बलरामपुर। सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी तथा उनके परिजनों समेत 14 लोगों पर ग्राम समाज की जमीन को कूटरचित ढंग से अपने नाम कराने के आरोप में धोखाधड़ी व लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। ये मुकदमा एसपी के निर्देश पर सादुल्लाहनगर थाने में दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक लेखपाल भी शामिल है।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने रविवार को बताया कि ग्राम सरायखास निवासी अनिल श्रीवास्तव ने तहरीर दी थी कि पूर्व सपा विधायक तथा उनके परिजनों ने 1983 में चकबंदी अधिकारी का फर्जी व कूटरचित आदेश बनाकर ग्राम पंचायत सादुल्लाहनगर व गुमा फातिमाजोत में स्थित करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन अपने तथा परिजनों के नाम करा ली।
विज्ञापन

इन जमीनों में नवीन परती, खलिहान व तालाब आदि की जमीन शामिल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सादुल्लाहनगर थाने में पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी, उनके भाई मारुफ अनवर हाशमी, निजामुद्दीन, आबिद अनवर हाशमी, फरीद अनवर, जमाल अहमद, इसरार अहमद, ओमप्रकाश, जावेद उर्फ शब्बू, महमूद, अहमद हसन, भानु प्रताप, अरशद अब्बासी व लेखपाल अकलीम के खिलाफ धोखाधड़ी व लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। विवेचना के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed