{"_id":"5d6e9e358ebc3e01431bf4fd","slug":"case-filed-against-70-including-former-mla-balrampur-news-lko479674343","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक समेत 70 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक समेत 70 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में धारा 144 लागू होने के बावजूद समर्थकों के साथ बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ मार्च निकालने तथा नारे लगाने को लेकर पुलिस ने पूर्व सपा विधायक समेत करीब 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उतरौला कोतवाल डॉ. यूके राय ने मंगलवार को बताया कि बीते दिनों ग्राम पिपरी कोल्हुई के ग्रामीणों की भीड़ के साथ पूर्व सपा विधायक जगराम पासवान ने पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ पैदल मार्च निकाला था। ये लोग पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
उतरौला पहुंचकर इन लोगों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा था। डीएम ने गणेश पूजा, कजरी तीज व मोहर्रम के चलते जिले में धारा 144 लागू की है। इसके चलते भीड़ एकत्र करके आंदोलन करना या विरोध-प्रदर्शन करना कानून का उल्लंघन है।
विज्ञापन
इसी क्रम में पूर्व सपा विधायक जगराम पासवान, जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पांडेय, गुलाम मोहम्मद, सूर्यभान वर्मा, इमरान, सुल्तान खां, हम्माद रजा सहित करीब 70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।