फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case against stubble burner

पराली जलाने वाले के खिलाफ केस

Wed, 14 Oct 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Case against stubble burner
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव में पराली जलाने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कृषि विभाग के अधिकारी की तहरीर पर महराजगंज तराई थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने बुधवार को बताया कि खेतों में पराली जलाने की घटना की शासन स्तर से सेटेलाइट के माध्यम से निगरानी की जा रही है। सेटेलाइट से पराली जलाने की घटना कैप्चर होने के बाद शासन ने दोषी के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। शासन के निर्देश पर मौके पर प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के अधिकारी रामसेवक पटेल की टीम भेजी गई।
विज्ञापन

राम सेवक पटेल ने गुलरिहा गांव निवासी जमाल के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में थाना महराजगंज तराई में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई पीएन तिवारी ने बताया कि रामसेवक पटेल की तहरीर पर गुलरिहा निवासी जमाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed