फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case against accountant and revenue inspector in recovery case

Balrampur News: वसूली प्रकरण में लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर केस

Tue, 23 Jan 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 23 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case against accountant and revenue inspector in recovery case
बलरामपुर। तहसील उतरौला में एक निर्माण कार्य के एवज में एडीएम के नाम पर रिश्वत मांगने के वायरल हुए ऑडियो के मामले में लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर केस दर्ज हुआ है। वायरल ऑडियो में राजस्व कर्मी सैफ नामक व्यक्ति एडीएम के नाम पर 50 हजार रुपये मांगते सुनाई दे रहे थे। इस मामले में डीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इससे पूर्व बीते शनिवार को डीएम के आदेश पर ही आरोपी राजस्व निरीक्षक राम श्रीवास्तव व लेखपाल अखिलेश को निलंबित भी किया जा चुका है। इस पूरे मामले की विभागीय जांच अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रमोद कुमार को सौंपी गई थी । मामले की जांच में आरोपी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को कदाचार का दोषी पाया गया। इस रिपोर्ट के आधार पर ही दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत थाना रेहरा बाजार में एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीएम का कहना है कि मामले में दोनों राजस्व कर्मियों की सेवाएं समाप्त भी की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed