फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Capacity of 12 transformers will increase, smooth power will be available

Balrampur News: 12 ट्रांसफाॅर्मरों की बढ़ेगी क्षमता, मिलेगी सुचारु बिजली

Sun, 07 May 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Capacity of 12 transformers will increase, smooth power will be available
बलरामपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर व ग्रामीण क्षेत्र में 12 स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे विद्युत आपूर्ति में सुधार के साथ ही लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए 39 लाख नौ हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए उपकरण आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन



सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सुधार एवं लो वोल्टेज की समस्या से निजात के लिए हमने ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्घि का प्रस्ताव शासन को भिजवाया था। प्रस्ताव शासन की तरफ से मंजूर कर लिया गया है। मुख्य अभियंता विद्युत की ओर से जारी पत्र के अनुसार सदर विधानसभा क्षेत्र में 12 स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता में वृद्घि की जाएगी।
विज्ञापन


इसमें विद्युत वितरण खंड बलरामपुर के नहरबालागंज, संतोषी माता मंदिर, कालीथान चौराहा, श्याम बिहार काॅलोनी एवं कलेक्ट्रेट मोड़ पर 250 की जगह 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। फुलवरिया बाईपास चौराहे पर 100 की जगह 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगेगा। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कोड़री, सहतूजोत, फरेंदा सोनार, रामपुर बनघुसरा, बेलवा सुल्तानजोत एवं ललिया में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बदलकर 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन बालकृष्ण ने बताया कि नगर में अघोषित विद्युत कटौती व लोकल फाॅल्ट की समस्या को देखते हुए नगर क्षेत्र में खराब ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत कराई जा रही है। जर्जर तारों को बदला जा रहा है। इससे नगरवासियों को लोकल फाॅल्ट की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed