फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   candal march

कैंडल मार्च निकाल अमर शहीदों को किया गया याद

Tue, 10 Aug 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
candal march
फोटो-5-बलरामपुर में कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को नमन करते लोग।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। अमृत महोत्सव के तहत आजादी का जश्न जिले में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कैंडल मार्च निकाल कर सभी ने अमर शहीदों को याद कर नमन किया। चौराचौरी शताब्दी महोत्सव की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर कार्यक्रम कराए गए। वीर विनय चौराहा स्थित अमर शहीद कायस्था व संतोषी माता तिराहा स्थित आजाद पार्क में आजाद की प्रतिमा पर दीप जला कर चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ मनाई गई।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, एएसपी अरविंद मिश्र व सीओ सिटी वरुण मिश्र के नेतृत्व में स्कूली छात्र छात्राओं के साथ अमृत महोत्सव के तहत कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर वीर शहीदों के स्थलों को नगर पालिका परिषद बलरामपुर की तरफ से झालरों से सजाया गया। भारतीय विद्यालय इंटर कालेज उतरौला परिसर में वीर शहीदों को विधायक राम प्रताप वर्मा ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

पायनियर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डा. एमपी तिवारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च निकाला। मोहम्मद युसुफ उस्मानी के एनसीसी कैडेटस व भारतीय विद्यालय इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च में प्रतिभाग किया। मोहम्मद युसुफ उस्मानी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खां व भारतीय विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य केके सरोज ने कार्यक्रम में राम प्रसाद विस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लहरी, रोशन सिंह, चंद्रशेखर आजाद के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed