फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Campaign continues every year, dilapidated roads do not get attention

Balrampur News: हर साल चलता अभियान, जर्जर सड़कों पर नहीं जाता ध्यान

Sat, 28 Sep 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 28 Sep 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Campaign continues every year, dilapidated roads do not get attention
जरवा (बलरामपुर)। शासन के निर्देश पर हर साल जिले भर में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाता है। फिर भी ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों की सूरत नहीं बदल रही है। अभियान के तहत जिला व तहसील मुख्यालयों पर सड़क की पैचिंग करके रस्म अदायगी कर दी जाती है, लेकिन गांवों की स्थिति जस की तस बनी रहती है। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कें कई वर्षों से क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


सड़क पर बना गड़्ढा, जा सकती है जान
जरवा बालापुर से करेली से होकर जाने वाली सड़ पर सोनपुर गांव के पास बड़ा गड्ढा हो गया है। इस पर गड्ढा होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। रात के अंधेरे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्राम प्रधान हकीम खान, कमलेश, रफीक व इंद्रजीत आदि ने बताया कि यह बौद्ध परिपथ एनएच 730 को जोड़ने वाली सड़क है। इस मार्ग पर करीब 10 गांव के हजारों लोगों का आवागमन प्रतिदिन होता है। अधिकारी के ध्यान न देने से सड़क के गड्ढे में किसी की भी जान जा सकती है।
विज्ञापन


तालाब बनी सड़क, जलभराव से होती परेशानी
- तुलसीपुर जरवा मार्ग से पहलवानपुर चौराहे जाने वाली सड़क तालाब बन गई है। सड़क की गिट्टियां उजड़ गई है। बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से बारिश का पानी भर गया है। ऐसे में राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अरशद खान, वसीउल्लाह व कल्लू यादव आदि ने बताया कि इस मार्ग से निश्चल, चैनपुर, डिहवा, सेमरी, कुडोहा, बसंतपुर, हलौरा, संग्रामपुर गांव के लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे होने से बाइक व साइकिल सवार लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम ठीक होते ही शुरू होगी मरम्मत
सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए बजट मिल गया है। मौसम ठीक होते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कुमार शैलेंद्र, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed