फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Business crosses 100 crores on Diwali

दिवाली पर कारोबार 100 करोड़ के पार

Sun, 23 Oct 2022 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Business crosses 100 crores on Diwali
बलरामपुर। कोरोना व बाढ़ के चलते मंदी से जूझ रहा बाजार धनतेरस पर गुलजार दिखा। धनतेरस के दूसरे दिन भी बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की। आभूषण, कार, बाइक, ट्रैक्टर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक के सामान तथा बर्तन की दुकानों पर काफी रौनक दिखी। बाजार में देर रात तक खरीदारी चलती रही। बाढ़ की त्रासदी के बावजूद धनतेरस के दो दिन में 100 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। उम्मीदर से अधिक कारोबार होने से व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

दीपावली त्योहार को सुख एवं समृद्धि का प्रतीक माना गया है। दीपावली में अधिकांश लोग नये कपड़े पहनकर ही भगवान श्री गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। ऐसे में नये वस्त्र खरीदने के लिए कपड़े की दुकानों पर भीड़ दिखी। इस बार रेडीमेड कपड़ों की डिमांड अधिक रही। महिलाओं ने भी साड़ी व सलवार सूट के साथ लहंगा खरीदा। इस बार धनतेरस में कपड़ा व्यापारियों ने 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है।
विज्ञापन

इस बार धनतेरस में वाहनों का कारोबार करने वाले व्यापारियों की चांदी रही। धनतेरस के दोनों दिन वाहनों के शोरूम में ग्राहकों की भीड़ दिखी। मारुति, हुंडई, महेंद्रा, टाटा, सोनालिका, स्वराज, आयशर, एस्कार्ट, मैसी, बजाज, हीरो, होंडा, टीवीएस एवं रायल इनफील्ड के शोरूम में देर रात तक ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने अपनी मनपसंद कार, ट्रैक्टर, बाइक व इलेक्ट्रिक वाहनों की जमकर खरीदारी की। धनतेरस के दो दिनों में 40 करोड़ रुपये से अधिक के वाहन बिकने से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस के पहले दिन शनिवार होने के कारण जहां बर्तनों की बिक्री कम हुई वहीं दूसरे दिन बर्तन बाजार देर रात तक खनकता रहा। चौक स्थित बर्तन बाजार में काफी भीड़ रही। लोगों ने थाली, प्लेट, गिलास, कटोरी व चम्मच के साथ कुकर की खरीदारी की। बर्तन व्यापारी हरिराम ने बताया कि इस बार धनतेरस में बर्तन का जिले में करीब आठ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
दीपावली में आभूषण व चांदी के सिक्कों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। धनतेरस में सराफा कारोबार उछाल पर रहा। महिलाओं ने धनतेरस के दिन सराफा की दुकानों में अपनी पसंद के गहने खरीदे। आभूषण के साथ महिलाओं ने चांदी के सिक्कों की खरीदारी की। तमाम लोगों ने चांदी की गणेश व लक्ष्मी की मूर्तियां भी खरीदीं। धनतेरस के दो दिनों में करीब 25 करोड़ रुपये के आभूषण एवं चांदी के सिक्कों का कारोबार हुआ है।

धनतेरस में इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर भी खूब रौनक रही। इस बार धनतेरस में स्मार्ट टीवी की डिमांड अधिक रही। इसके अलावा लोगों ने रेफ्रीजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सी, गीजर व इंडेक्शन चूल्हे की भी खरीदारी की। इस बार धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक सामानों का कारोबार दस करोड़ रुपये से अधिक हुआ है। इसके अतिरिक्त करीब आठ करोड़ रुपये के स्मार्ट मोबाइल भी बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed