फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bus overturns in ditch due to brake failure on mountain, 21 injured

Balrampur News: पहाड़ पर ब्रेक फेल होने से खाईं में पलटी बस, 21 घायल

Wed, 29 May 2024 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 29 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bus overturns in ditch due to brake failure on mountain, 21 injured

विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। तुलसीपुर के श्रद्धालुओं को लेकर नेपाल के दांग जिले के घोड़ाही स्थित बाबा प्रभुनाथ तीर्थ जा रही नेपाल की ही बस चिसापानी गढ़वा के निकट पहाड़ से उतरते समय ब्रेक फेल होने से 10 फीट गहरी खाईं में गिर गई। हादसे में बस में सवार 32 यात्रियों में से 21 घायल हो गए। नेपाल की पुलिस के अनुसार घायलों में 17 लोग भारतीय नागरिक हैं, जो बलरामपुर के तुलसीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी घायलों को नेपाल के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाबा प्रभुनाथ स्वर्गद्वारी के दर्शन व पूजन के लिए प्रत्येक वर्ष हजारों श्रद्धालु नेपाल के घोड़ाही स्थित सिद्ध पीर रतन नाथ बाबा प्रभुनाथ धाम जाते हैं। बुधवार को बस हादसे में सोमई यादव (80) निवासी तुलसीपुर, परमेश्वर (55) निवासी हसनापुर, हीरालाल यादव (14), रोहिणी (11) व सोमनाथ (8) निवासी पिपरा, अनमोल (60), ललित शर्मा, सोमनाथ (6) व विशाल कुमार (22) निवासी बलरामपुर, सतीश (42) व कैलाश यादव (55) निवासी देवीपाटन, शिवकुमार (22) निवासी जद्दापुर, सूर्यवंश त्रिपाठी (28) निवासी हाटा, सदा अली (30) व कुमानिशा कुरैशी (20) निवासी बालापुर, रामदेव (16) निवासी जमुरिया घायल हुए हैं। इन सभी को नेपाल के के दांग जिले के लमही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर नेपाल के लमही नगर पालिका प्रमुख योगराज चौधरी व उप प्रमुख लक्ष्मी योगी अस्पताल पहुंचे और अपनी देखरेख में सभी घायलों का इलाज करा रहे हैं। नगर पालिका प्रमुख योगराज चौधरी ने बताया कि सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। चोटें आई हैं, लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। वहीं, नेपाल के कोइलाबास के एपीएफ इंचार्ज कुमार केसी ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
पलक झपकते ही मच गई चीखपुकार
बस में सवार यात्रियों का कहना है कि हादसा कैसे हुआ, कुछ पता ही नहीं चला। बस यात्री सतीश ने बताया कि वह आराम से बैठे थे। ढलान पर अचानक झटका लगा और बस खाईं में पलट गई और चीखपुकार मच गई। सूर्यवंश का कहना है कि बस खाईं में गिरी तो लोग एक- दूसरे पर गिर गए और बस से टकराने की वजह से चोटिल हो गए। हादसा भयानक था लेकिन सभी को चोटें ही आईं। कुछ यात्री रोने लगे। एक-दो लोग तो दहशत से बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी को बस से निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। नेपाल प्रशासन ने तत्परता से सभी के इलाज का प्रबंध किया, फिलहाल सभी यात्री ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed