फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bulldozers run on encroachments, occupation removed from 55 places

Balrampur News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 55 स्थानों से हटवाए कब्जे

Tue, 09 Dec 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 09 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on encroachments, occupation removed from 55 places
बलरामपुर में जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण ।
बलरामपुर। नगर में वर्षों से सड़क पर हुए अतिक्रमण पर मंगलवार को नगर पालिका का बुलडोजर चला। नहरिया से नहरबालागंज तक मुख्य मार्ग पर दुकानों के आगे बढ़े अतिक्रमण, ठेलों और अस्थायी ढांचों को हटवाया गया। अभियान के दौरान करीब 55 स्थानों से अवैध कब्जे हटाए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और पालिका के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कई दुकानदारों ने स्वयं अपने शेड और स्टॉल हटाने शुरू कर दिए, जबकि कुछ स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ढहाए गए। सबसे ज्यादा अतिक्रमण नहर मोड़ के आसपास और नहरबालागंज बाजार की ओर जाने वाले संकरे हिस्सों में पाया गया। वर्षों से आधी सड़क घेरकर खड़ी रेहड़ियां, बढ़े काउंटर और तिरपाल से ढके ढांचे हटाए जाने के बाद सड़क चौड़ी हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि दैनिक यातायात में सबसे बड़ी समस्या जाम की थी, जो अतिक्रमण की वजह से होती थी। बच्चों के स्कूल आने-जाने से लेकर आपातकालीन वाहनों के गुजरने तक, हर काम में बाधा आती थी। कई दुकानदारों ने भी स्वीकार किया कि व्यवस्थित व्यापार के लिए साफ-सुथरा और खुला मार्ग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जा करना न केवल अवैध है, बल्कि इससे आमजन की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। अभियान का उद्देश्य लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाना है।
वर्जन...
लोग अतिक्रमण न करें। यदि कहीं अवैध निर्माण हो गया हो तो उसे स्वयं हटा लें। कब्जा हटाने में ढिलाई बरती गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed