{"_id":"6aa591d4bbeba3b579001a24","slug":"bulldozers-rolled-over-encroachments-on-railway-tracks-and-drains-balrampur-news-c-99-1-slko1029-154654-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पटरियों और नालियों पर कब्जा करने वालों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पटरियों और नालियों पर कब्जा करने वालों पर चला बुलडोजर
Sat, 12 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15-बलरामपुर के उतरौला में जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण ।-संवाद
उतरौला। सड़क की पटरियों और नालियों पर कब्जा कर रास्ता संकरा करने वालों के खिलाफ शनिवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। तुलसीपुर मार्ग से बरदही बाजार तिराहे तक चले अभियान के दौरान प्रशासन का बुलडोजर गरजा तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। कार्रवाई शुरू होते ही कई लोग अपनी गुमटी, टीनशेड और अन्य अस्थायी निर्माण खुद हटाकर सामान समेटने लगे।
उपजिलाधिकारी योगेंद्र शरण शाह के नेतृत्व में पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़क की पटरियों और नालियों पर किए गए कब्जों को हटाकर सार्वजनिक रास्ते को खाली कराया गया। सड़क किनारे रखे सामान और अस्थायी निर्माण हटाए जाने से कई स्थानों पर पटरियां खुल गईं।
सड़क की पटरियों और नालियों पर अतिक्रमण के कारण कई जगह आवागमन प्रभावित होने के साथ जलनिकासी की समस्या भी पैदा हो रही थी। प्रशासन ने अभियान के दौरान ऐसे कब्जों को भी हटाया। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों को खाली कराने के बाद दोबारा अतिक्रमण न हो, इस पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
अभियान के दौरान सीओ उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार, कोतवाल अवधेश राज सिंह, शिव कैलाश समेत नगर पालिका के अमित कुमार, मोहसिन खान और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान आगे बढ़ाया गया। कार्रवाई के बाद सड़क की पटरियां कई स्थानों पर खाली नजर आईं। अधिकारियों ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।